24hnbc
ससुर दामाद की अद्भुत जोड़ी केंद्र और राज्य दोनों पर भारी
बिलासपुर 24 hnbc.
जमीनों के काम में सिर्फ राज्य सरकार के कर्मचारी अधिकारी लाल हो रहे हैं ऐसा नहीं है केंद्र सरकार का एक अधिकारी भी पिछले कई वर्षों से जमीन के धंधे में खूब काम कर रहा है। काम ही नहीं करोड़ों रुपए भी कमाए सूत्र बताते हैं कि सरकारी नौकरी करते-करते अब तो रिटायरमेंट की आयु आ गई है, उनका दामाद राज्य प्रशासनिक सेवा का अधिकारी है और ऐसे पद पर है जिसे अवैध प्लाटिंग को रोकने की जिम्मेदारी है, यह बात कम लोगों को पता है कि जिले में दामाद अवैध प्लाटिंग को रोकने के उत्तरदायित्व पर और ससुर केंद्र सरकार की नौकरी कर रहा है। हाल ही में दोनों का तबादला पड़ोस के जिले में हुआ दामाद तो जा रहा है, किंतु ससुर ने मना कर दिया उन्हें लगता है कि बिलासपुर जिले में जमीनों के धंधे में अभी भी बहुत माल है रिटायरमेंट के दो-तीन वर्ष ही बचे हैं ऐसे में स्थापित संबंधों वाले शहर को क्यों छोड़ा जाए, लोगों को यह पता ही नहीं है कि उक्त अधिकारी केंद्र सरकार के जिस संस्थान में काम करता है उसका दफ्तर प्रशासनिक अधिकारियों के मोहल्ले में ही हैं और इसी बात का लाभ इस कार्यालय के कई अधिकारी उठाते रहे मजेदार तो यह है कि केंद्र का यह दफ्तर हमेशा 24 घंटे चालू रहता है इतने व्यस्त दफ्तर का अधिकारी जमीन का धंधा सालों से कर रहा है और बदनाम भी नहीं हुआ जबकि इन्होंने कोरबा तक की सरकारी जमीन बेच खाई।


