No icon

मानव जीवन पर हाथी बने संकट

 

 

जशपुरनगर 24HNBC 

 छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य झारखंड और ओडिसा में तेजी से विकसित हो रहे उत्खन्ना उद्योग से बेघर होकर,जिले में पहुंचे हाथी की समस्या गंभीर होती जा रही है। उत्पाती हाथियों को बस्ती में घुसने से रोकने के लिए जीआई वायर फेंसिंग,स्मार्ट हूटर,सोलर स्ट्रीट लाइट जैसे उपाय किए जा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगो को हाथियों की हलचल की जानकारी देकर दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है। जंगली हाथियों को साथी बनाने का पहला प्रयास 1985 में किया गया था। इस साल देश की प्रसिद्ध हाथी विशेषज्ञ पार्बती बरुआ की मदद से तात्कालीन मध्यप्रदेश सरकार ने कुमकी हाथी के मदद से दोस्त बनाने का प्रयास किया था। लेकिन क्वीन आफ एलीफैंट के नाम से मशहूर असम के गौरीपुर राज परिवार की सदस्य पार्बती बरुआ के प्रयास को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई थी। इसके बाद सरकारे,हाथी समस्या से निबटने के लिए साल दर साल नवाचार करते हुए करोड़ो रुपये फूंक चुकी है,