वन विभाग के 14 अधिकारी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
- By 24hnbc --
- Tuesday, 23 Feb, 2021
गरियाबंद। 24HNBC
जिला मुख्यालय में गरियाबंद में लंबे अंतराल के बाद सोमवार को फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां वन विभाग के 14 अधिकारी-कर्मचारी पाजिटिव निकले हैं। बड़ी संख्या में पाजिटिव मरीज आने के बाद से वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक वन विभाग के एक उपवनमंडलाधिकारी, दो परिक्षेत्र अधिकारी, पांच लिपिक, एक स्टेनो, एक वनरंक्षक तथा चार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी पाजिटिव पाए गए हैं।इधर, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के पाजिटिव आने के बाद सोमवार को वन विभाग के दफ्तर सरकारी कामकाज बंद रहा। वन मंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने एतिहातन के तौर पर सोमवार को दफ्तर रखा गया था। मंगलवार से पुनः सरकारी कामकाज शुरू किया जाएगा। ज्ञात हो कि जिले में काफी दिनों से कोरोना को लेकर राहत थी। गिने चुने मरीज ही सामने आ रहे थे। वह भी अलग-अलग क्षेत्र से परंतु एकाएक जिला मुख्यालय के वह भी वन विभाग कालोनी के लिए अधिकारी-कर्मचारी के पाजिटिव निकलने से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में हैं। एक ओर जहां धीरे-धीरे मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही थी वहीं मात्र चार दिन के अंतराल में वनविभाग में 14 पाजिटिव आने के बाद सेस्वास्थ्य विभाग और अधिक गंभीर हो गया है


