No icon

24hnbc

आज का पंचांग

आज का पंचांग 3 फरवरी :

राहुकाल के साथ भद्रा भी, जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति माघ 14, शक संवत् 1942 माघ कृष्ण षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत् 2077। सौर माघ मास प्रविष्टे 21, जमादि उल्सानी 20, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 फरवरी 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल शिशिर ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि अपराह्न 02 बजकर 13 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, चित्रा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 07 मिनट तक उपरांत स्वाती नक्षत्र का आरंभ।

शूल योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजे तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ, वणिज करण अपराह्न 02 बजकर 14 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 3 फरवरी: सुबह 07 बजकर 07 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 3 फरवरी: शाम 06 बजकर 02 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यतरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 51 मिनट से 06 बजकर 15 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 03 बजकर 06 मिनट से 04 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 07 बजकर 08 मिनट से रात्रि 09 बजकर 08 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। भद्राकाल दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से मध्य1रात्रि 01 बजकर 09 मिनट तक।

आज के उपाय : गणपति स्तोत्र का पाठ कीजिए, सौंफ खाकर शुभ काम के लए घर से निकलें। 

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: