24hnbc
आज का पंचांग
- By 24hnbc --
- Thursday, 14 Jan, 2021
आज का पंचांग 15 जनवरी : देखें आज के शुभ मुहूर्त कब से कब तक
राष्ट्रीय मिति पौष 25 शक संवत् 1942 पौष शुक्ल द्वितीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2077। सौर माघ मास प्रविष्टे 02, जमादि उल्सानी 01, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 जनवरी 2021 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वितीया तिथि प्रातः 08 बजकर 05 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आंरभ।
घनिष्ठा नक्षत्र अगले दिन 05 बजकर 17 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ, सिद्धि योग रात्रि 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ।
कौलव करण प्रातः 08 बजकर 05 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 05 बजकर 06 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 15 जनवरी: सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 15 जनवरी: शाम 05 बजकर 45 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से 2 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 36 मिनट से 6 बजे तक। अमृत काल शाम 6 बजकर 48 मिनट से 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। सुबह 8 बजकर 34 मिनट से 9 बजकर 55 मिनट तक लाभ चौघड़िया और दोपहर 12 बजकर 36 मिनट से 1 बजकर 56 मिनट तक शुभ चौघड़िया रहेगी।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 3 मिनट तक इसके बाद दोपहर 12 बजकर 52 मिनट से 1 बजकर 34 मिनट तक। वर्ज्य काल सुबह 9 बजकर 7 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक।
आज के उपायः आज के दिन मां लक्ष्मी को लाल पुष्प चढ़ाएं। ऐसा करने से भगवान लक्ष्मीनारायण आप पर प्रसन्न होंगे।


