नर्मदा उद्गम पर श्रद्धा पूर्वक मनाई जा रही है मकर संक्रांति
24HNBC- अनूपपुर, मकर सक्रांति का त्योहार देशभर की तरह अनूपपुर जिले में आस्था पूर्वक मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर जिले के अमरकंटक से उद्गमित मां नर्मदा की पावन धारा में संक्रांति के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर पूजन किया। डुबकी लगाने वालों का कड़कड़ाती ठंड के बावजूद खासा उत्साह देखा गया। अमरकंटक में मकर सक्रांति के अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। डुबकी लगाने के बाद लोगों ने मां नर्मदा मंदिर परिसर जाकर दर्शन किए और गरीबों को तिल, गुड़ का दान किया।आज पूरे दिन अमरकंटक में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहेगा लोगों का सुबह से लेकर दोपहर तक पहुंचने का सिलसिला बना रहा बड़ी संख्या में लोग एक दिन पूर्व ही अमरकंटक आ चुके थे। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था प्रबंध की हुई है। अमरकंटक में संक्रांति के अवसर पर मेला ग्राउंड में मेला का भी आयोजन किया गया है। इसी तरह गोंडवाना समाज का वार्षिक सम्मेलन भी हो रहा है,


