No icon

24hnbc

आज का पंचांग

पंचांग के अनुसार, आज मकर संक्रांति है. सूर्य देव आज उत्तरायण हो गए हैं. आज के पंचांग  से जानें आज का दुर्मुहूर्त, वर्ज्य मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, दिशाशूल और चौघड़िया.

नई दिल्ली: आज 14 जनवरी 2021 को पंचांग के अनुसार गुरुवार है. गुरुवार भगवान विष्णु का दिन होता है. आज शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य मिलेगा.

आज मकर संक्रांति भी है. सूर्य देव आज उत्तरायण हो गए हैं. आज के दिन ब्रह्म काल में उठे और स्नान-ध्यान करके दान करें, जिससे पुण्य मिलेगा. आज काला कपड़ा, काला तिल, काली उड़द, उड़द दाल की खिचड़ी और सरसों के तेल का दान कर सकते हैं.

आज के दिन मां सरस्वती की उपासना करना भी लाभकारी सिद्ध होगा. मां सरस्वती विद्या की देवी हैं. मां सरस्वती की कृपा से आपका बुद्धि-विवेक बढ़ेगा. आज के पंचांग  से जानिए आज की तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, योग और करण.

आज का पंचांग 14 जनवरी 2021

आज की तिथि:

प्रतिपदा- 09:01 बजे तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय:

सूर्योदय का समय- 07:15 बजे

सूर्यास्त का समय- 17:45 बजे

चंद्रोदय का समय- 08:15 बजे

चंद्रास्त का समय- 18:57 बजे

हिंदू लूनर दिनांक

शक संत:

1942 शर्वरी

विक्रम संवत:

2077 प्रमाथी

गुजराती संवत:

2076

चंद्रमास:

पौष- पूर्णिमांत

पौष- अमांत

नक्षत्र:

श्रवण- 05:05 बजे तक

आज का दिशाशूल:

दक्षिण

आज का चौघड़िया:

लाभ- 11:13 बजे से 12:31 बजे तक

आज का करण:

बव- 09:01 बजे तक

बालव- 20:28 बजे तक

आज का योग:

वज्र- 22:06 बजे तक

आज का वार:

गुरुवार

आज का पक्ष:

शुक्ल पक्ष

आज का शुभ मुहूर्त:

अभिजीत मुहूर्त- 12:09 बजे से 12:51 बजे तक और अमृत काल- 18:51 बजे से 20:25 बजे तक.

आज का अशुभ मुहूर्त:

दुर्मुहूर्त- 10:45 बजे से 11:27 बजे तक और 14:57 बजे से 15:39 बजे तक. वर्ज्य मुहूर्त- 09:24 बजे से 10:59 बजे तक. राहुकाल- 13:49 बजे से 15:08 बजे तक. गुलिक काल- 09:53 बजे से 11:12 बजे तक. यमगण्ड- 07:15 बजे से 08:34 बजे तक.