24hnbc
आज का पंचांग
- By 24hnbc --
- Sunday, 10 Jan, 2021
आज का पंचांग 11 जनवरी : जानें आज कौन-कौन से हैं शुभ योग
राष्ट्रीय मिति पौष 21 शक संवत् 1942 पौष कृष्णा त्रयोदशी सोमवार, विक्रम संवत् 2077। सौर पौष मास प्रविष्टे 28, जमादि उल्लावल 26, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 जनवरी 2021 ई॰।
सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 33 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ, ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 09 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ।
वृद्धि योग प्रातः 08 बजकर 40 मिनट तक उपरांत धु्रव योग का आरंभ, वणिज करण अपराह्न 02 बजकर 33 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 09 बजकर 09 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय दिल्ली 11 जनवरी : सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय दिल्ली 11 जनवरी : शाम 05 बजकर 43 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से 02 बजकर 55 मिनट तक।
अमृत काल सुबह 11 बजकर 14 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक।
निशीथ काल रात 12 बजकर 02 मिनट से 12 जनवरी रात 12 बजकर 56 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।
गुलिक काल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
यमगंड सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
आज का उपाय : शिवलिंग दूध में शक्कर और अक्षत डालकर अर्पित करें। वृद्धाश्रम में सर्दी संबंधित जरूरी वस्तुओं का दान करें।


