24hnbc
आज का पंचांग
- By 24hnbc --
- Thursday, 07 Jan, 2021
आज का पंचांग 8 जनवरी : देखें आज शुभ मुहूर्त और लाभ काल कब से कब तक
राष्ट्रीय मिति पौष 18 शक संवत् 1942 पौष कृष्ण दशमी शुक्रवार विक्रम संवत् 2077। सौर पौष मास प्रविष्टे 25, जमादि उल्लावल 23 हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 8 जनवरी 2021 ई॰।
सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक। दशमी तिथि रात्रि 9 बजकर 40 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।
स्वाति नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग सायंकाल 06 बजकर 10 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ।
वणिज करण 10 बजकर 50 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन तड़के 6:58 तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 8 जनवरी : सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 8 जनवरी : शाम 06 बजकर 17 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक। अमृत काल शाम को 4 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक। निशीथ काल रात 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। सुबह में 8 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 53 मिनट तक लाभ और दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से 1 बजकर 53 मिनट तक अमृत चौघड़िया रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। गुलिक काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। यमगंड दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक।
आज का उपाय : आज के दिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा करें। शक्कर का दान करें।


