No icon

24hnbc

धर्मांतरण घर वापसी सब कुछ जंगल में, शहर में तो सब खुलेआम होता है।

24hnbc.com
बिलासपुर, 30 दिसंबर 2023।
जंगल में कथित धर्मांतरण सुर्खी बनता है और उससे ज्यादा स्थान घर वापसी को मिलता है। पर बिलासपुर शहर के बीच स्थित विश्वासी मंदिर का खेल पता सबको है कोई भी हिंदू संगठन इस पर कुछ नहीं बोलना क्या वोट की राजनीति ने हाथ बांधे या नेताओं की जवान पर ताला पड़ गए। शहर के बीच में पुराने समय का एक बड़ा अस्पताल जिसे मिशन अस्पताल के नाम से जानते हैं स्थित है। अस्पताल की जर्जर बिल्डिंग में अब अस्पताल संचालित नहीं है एक या दो डॉक्टर अपना क्लीनिक यहां चलते हैं पर सुबह 6:00 बजे से इस पेरिस में दो पहिया वाहनों से लोगों का आना प्रारंभ हो जाता है। ऑटो में भर भर कर लोग आते हैं आने का कारण इस अस्पताल परिसर में चलने वाला विश्वासी मंदिर है। शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र चांटीडीह, चिंगराजपारा के मोहल्लों टोला से बड़ी मात्रा में स्त्री, पुरुष, युवा, बच्चे, विश्वासी स्थान पर आते हैं पहले यहां मंदिर का बोर्ड लगा था पर अब कलीसिया लिखा है।
अस्पताल परिसर पर यह चर्च आज का नहीं है अस्पताल अपनी बुलंदी पर था तब इस चर्च में आने वालों की संख्या कम थी पर धीरे-धीरे अस्पताल सिकुड़ता चला गया और चर्च बढ़ता चला गया। अस्पताल का यह परिसर बहुत बड़े भूभाग पर है कई एकड़ में है और पूरी भूमि का लीज नवीनीकरण प्रकरण लंबित है। अस्पताल नाम मात्र का है और मूल काम चर्च अपने पूरे जोर पर है। चुनाव आने पर हर प्रमुख मुख्य राजनीतिक दल के प्रत्याशी यहां वोटो के खातिर आते हैं।