No icon

24hnbc

राम का नाम साथ में माया

24hnbc.com
बिलासपुर, 26 जुलाई 2023। गेड़ी पर चढ़कर छत्तीसगढ़िया संस्कृति का प्रचार पसार और संरक्षण का वादा करने वाली सरकार किस तरह बाहरी कवि, साहित्यकार, फिल्म स्टार पर मेहरबान होती है इसका उदाहरण रायगढ़ का रामायण महोत्सव है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जून के प्रथम सप्ताह में इसी साल 2023 में रायगढ़ में जो कार्यक्रम हुआ उसमें कुमार विश्वास को सरकार ने 10, 20, 30 लाख नहीं पूरे 60 लाख का भुगतान किया। उनके अतिरिक्त अन्य लखबीर 18 लाख 50 हजार, सम्मुख प्रिया, शरद शर्मा 16 लाख 50 हजार, हंसराज रघुवंशी 27 लाख 50 हजार, मैथिली ठाकुर 15 लाख 93 हजार के मुकाबले प्रदेश के कवियों को दिलीप षडंगी 1 लाख 13 हजार , देवेश शर्मा 79 हजार , गुला राय को मात्र 33 हजार का भुगतान किया गया। इस संदर्भ में एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता से जब उनकी टिप्पणी चाही गई तो उन्होंने कहा यह एकमात्र उदाहरण नहीं है छत्तीसगढ़ के भाग्य में इसी तरह की सरकारें हैं उन्होंने रमन सिंह के कार्यकाल में बुलाए गए सलमान खान और करीना कपूर का उदाहरण देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नागरिकों की कमाई इसी तरह से नौकरशाह और नेता अपने निजी मनोरंजन के लिए उड़ाते हैं। इस पूरे मामले में आस्था कब राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश कर जाती है यह समझ ही नहीं आता। छत्तीसगढ़ की वर्तमान कांग्रेस सरकार और पूर्ववर्ती रमन सरकार राम वन गमन पथ मार्ग को लेकर अत्यंत उत्साही है और इसी कार्यक्रम को बहुसंख्यक वादी राजनीति का हथियार बनाती है। राम वन गमन पथ मार्ग मे केवल राज्य सरकार का पैसा नहीं है इस योजना को भारत सरकार ने भी बड़ी धनराशि मुहैया कराई लिहाजा जब कभी भी इस योजना पर नियंत्रक महालेखाकार की रिपोर्ट प्राप्त होगी बड़े खुलासे होंगे। वर्तमान में कुमार विश्वास छत्तीसगढ़ के विशेष मेहमान हैं वह जून महीने में रायगढ़ आए मई महीने में मुंगेली आए और उसके पूर्व 2019 में भी उन्होंने छत्तीसगढ़ की यात्रा की, कुमार विश्वास अपने अपने राम शीर्षक से बेहद लोकप्रिय कवि बन गए हैं। एक समय आप पार्टी के नेता सक्रिय नेता थे अमेठी से चुनाव लड़ चुके हैं और कुमार विश्वास की धर्मपत्नी राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य हैं।