24hnbc
आपका जीवन अब सवारेगा एक रुद्राक्ष और चखें धर्म की अफीम
- By 24hnbc --
- Thursday, 16 Feb, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 16 फरवरी 2023। एक संगठित गिरोह देश को अंदर से बाहर से लूट रहा है, और देशवासियों को चमत्कारिक रुद्राक्ष की लाइन में लगाया जा रहा है। हमने एक नहीं दर्जनों बार कहां की देश के ही लोगों ने बहुसंख्यक नागरिकों को धर्म की ऐसी अफीम चटाई कि उसे लगने लगा है कि घर में दक्षिणावर्ती शंख या रुद्राक्ष रख लेने से उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाएगी। हिंदी पट्टी में इन दिनों भागवत कथा की धूम है शिवरात्रि आ रही है तो नेशनल हाईवे से लेकर फ्री में प्राप्त की गई सरकारी जमीन में डोम लगा कर लाखों की भीड़ इकट्ठी कर कर चमत्कारी रुद्राक्ष का वितरण शुरू हो गया लगता है जिन लोगों का लाखों रुपए शेयर बाजार में डूब गया वे सब के सब भोपाल सीहोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्राक्ष लेने खड़े हो जाएंगे। कुछ किसानों की कमाई हो जाएगी क्योंकि वे ज्यादा समझदार है। उन्होंने अपने ट्यूबवेल पर नहाने की कीमत तय कर दी है प्रति व्यक्ति ₹50 काश यह बुद्धि उन लोगों के पास होती जो चमत्कारी रुद्राक्ष लेने आए हैं। इस देश में नोटबंदी के समय किसी ने देखा क्या कि शहर का धनाढ्य व्यक्ति नोट बदलने वाली लाइन में लगा हो। इसी तरह कभी किसी ने देखा क्या कि कभी अंबानी, टाटा, महिंद्रा, वाडिया, हिंदूजा या अदानी रुद्राक्ष लेने की लाइन में लगे हो पर 80 करोड़ लोग जिन्हें 5 किलो अनाज मिलता है उन्ही में से लाखों लोग रुद्राक्ष की लाइन में लगते हैं। यहां पर मात्र 23000 लोगों को नौकरी देने वाला व्यक्ति विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पूंजीपति बन जाता है और एक ऐसी कारपोरेशन पर छापा मार दिया जाता है जो 23000 लोगों को नौकरी प्रदान करती है। हमारे देश में चमत्कार का रास्ता जनता नहीं देखती जिसे अवतार बनना होता है वह स्वयं अपनी गैंग के माध्यम से जनता को यह समझाता है कि आप का भविष्य तो तभी बनेगा जब अवतार होगा। और जनता अवतार का इंतजार करती है, बाद में वही अवतार भक्तों को पकौड़ा हम आता है और उसकी गैंग भगोड़ा बनती है अवतार यथा स्थिति स्थापित रहता है क्योंकि इस बार गैंग एक नया सूत्र वाक्य बताती है कि मंदिर में प्रवेश के पूर्व संदेह के जूते बाहर उतार दो, मैं अवतार हूं और मुझे तो वह धोबी भी अच्छा नहीं लगेगा जिसने भगवान श्री रामचंद्र से प्रश्न पूछा था।


