No icon

24hnbc

आज का पंचांग 11 फरवरी 2023

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति माघ 22, शक संवत् 1944, फाल्गुन कृष्ण, पंचमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 29, रज्जब-19, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 फरवरी सन 2023 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि प्रातः 09 बजकर 08 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 40 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। शूल योग सायं 04 बजकर 21 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ।
तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 08 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 1 बजकर 03 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 11 फरवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 11 फरवरी 2023 : शाम 6 बजकर 8 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 11 फरवरी 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 5 मिनट से 6 बजकर 31 मिनट तक। अमृत काल शाम को 6 बजकर 54 मिनट से 8 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग आधी रात के बाद 1 बजकर 40 मिनट से सुबह 7 बजकर 2 मिनट तक। रवि योग आधी रात के बाद 1 बजकर 40 मिनट से सुबह 7 बजकर 2 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 11 फरवरी 2023 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 7 बजकर 3 मिनट से 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
आज का उपाय : शनिवार को काले वस्त्र धारण करें और शनि मंदिर में जाकर सरसों का तेल शनिदेव पर चढ़ाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)