No icon

24hnbc

आज का पंचांग 2 फरवरी 2023

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति माघ 13, शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, द्वादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 20, रज्जब-10, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 फरवरी सन् 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। द्वादशी तिथि सायं 04 बजकर 27 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।
आद्रा नक्षत्र अगले दिन सुबह 06 बजकर 18 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। बालव करण सायं 4 बजकर 27 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : तिल द्वादशी, भीष्म द्वादशी।
सूर्योदय का समय 2 फरवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 2 फरवरी 2023 : शाम 6 बजे।
आज का शुभ मुहूर्त 2 फरवरी 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त दोपहर 5 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 58 मिनट से 6 बजकर 25 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 9 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। पंचक आज पूरा दिन रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 2 फरवरी 2023 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)