24hnbc
आज का पंचांग 25 जनवरी
- By 24hnbc --
- Tuesday, 24 Jan, 2023
24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति माघ 5, शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, चतुर्थी, बुधवार, विक्रम संवत 2079। सौर माघ प्रविष्टे 12, रज्जब-02, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 जनवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 35 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 8 बजकर 5 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।
परिधि योग सायं 06 बजकर 15 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। विष्टि करण मध्याह्न 12 बजकर 35 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 2 बजकर 29 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
आज का शुभ मुहूर्त 25 जनवरी 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 52 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 43 मिनट से 2 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 7 बजकर 13 मिनट से शाम 8 बजकर 5 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 25 जनवरी 2023 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। भद्राकाल सुबह 7 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।
आज का उपाय : भगवान विष्णु की पूजा करें और केले का दान करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


