24hnbc
आज का पंचांग 22 जनवरी 2023
- By 24hnbc --
- Saturday, 21 Jan, 2023
24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति माघ 02, शक संवत् 1944, माघ, शुक्ल, प्रतिपदा, रविवार, विक्रम संवत् 2079। सौर मास प्रविष्टे 09, जमादि-उल्सानी-29, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 जनवरी सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 10 बजकर 28 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 21 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ।
वज्र योग पूर्वाह्न 10 बजकर 05 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। किस्तुघ्न करण मध्याह्न 12 बजकर 26 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।
सूर्यास्त का समय 22 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 52 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 22 जनवरी 2023:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट से।
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 19 मिनट से 3 बजकर 2 मिनट तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक। अमृत काल शाम को 9 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। द्विपुष्कर योग आधी रात के बाद 3 बजकर 21 मिनट से सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 22 जनवरी 2023:
राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 9 मिनट तक।- (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


