24hnbc
आज का पंचांग 25 दिसंबर 2022
- By 24hnbc --
- Saturday, 24 Dec, 2022
24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति पौष 04, शक संवत् 1944, पौष, शुक्ल, द्वितीया, रविवार, विक्रम संवत् 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 10, जमादि-उल्सानी-01, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 दिसंबर सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। द्वितीया तिथि प्रातः 8 बजकर 25 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।
उत्तराषाढ़ नक्षत्र सायं 07 बजकर 21 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 58 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 08 बजकर 25 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : क्रिसमस दिवस, तृतीया तिथि का क्षय
सूर्योदय का समय 25 दिसंबर 2022 : सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 25 दिसंबर 2022 : शाम 5 बजकर 31 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 25 दिसंबर 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 17 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक। अमृत काल दोपहर में 1 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 8 मिनट तक। त्रिपुष्कर योग सुबह 7 बजकर 11 मिनट से 8 बजकर 24 मिनट तक। रवि योग शाम को 7 बजकर 21 मिनट से अगले दिन सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 11 मिनट से शाम को 7 बजकर 21 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 25 दिसंबर 2022 :
राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 तक यमगंड काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजकर 8 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


