24hnbc
आज का पंचांग 24 दिसंबर 2022
- By 24hnbc --
- Friday, 23 Dec, 2022
24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति पौष 03, शक संवत् 1944, पौष, शुक्ल, प्रतिपदा, शनिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 09, जमादि-उल्लावल-29, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 दिसंबर सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि मध्याह्न 12 बजकर 07 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 16 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग प्रातः 09 बजकर 26 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। बव करण मध्याह्न 12 बजकर 07 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 31 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : आरोग्य व्रत
सूर्योदय का समय 24 दिसंबर 2022 : सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 24 दिसंबर 2022 : शाम 5 बजकर 30 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 24 दिसंबर 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक। अमृत काल शाम को 6 बजकर 3 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक। त्रिपुष्कर योग रात को 10 बजकर 15 मिनट से सुबह 7 बजकर 11 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 24 दिसंबर 2022 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 7 बजकर 11 मिनट से 8 बजकर 34 मिनट तक।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


