24hnbc
आज का पंचांग 10 नवंबर 2022
24hnbc.com
समाचार :-
द्वितीया तिथि सायं 06 बजकर 33 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र अगले दिन तड़के 05 बजकर 08 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग रात्रि 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। गर करण सायं 06 बजकर 33 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 19, शक संवत 1944, मार्गशीर्ष, कृष्ण, द्वितीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2079। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 25, रवि-उल्सानी-14, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 नवंबर सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
द्वितीया तिथि सायं 06 बजकर 33 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र अगले दिन तड़के 05 बजकर 08 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग रात्रि 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। गर करण सायं 06 बजकर 33 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 10 नवंबर 2022 : सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 10 नवंबर 2022 : शाम 5 बजकर 30 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक। अमृत काल शाम 01 बजकर 40 मिनट से रात 03 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 10 नवंबर 2022 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 16 मिनट से 11 बजे तक रहेगा इसके बाद दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


