No icon

24hnbc

आज का पंचांग 26 अक्टूबर 2022 आज -गोवर्धन पूजा

24hnbc.com
समाचार -
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 04, शक संवत 1944, कार्तिक शुक्ल, प्रतिपदा, बुधवार, विक्रम संवत 2079। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 10, रवि-उल्लावल 29, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 अक्टूबर सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि अपराह्न 02 बजकर 43 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 24 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ।
प्रीति योग पूर्वाह्न 10 बजकर 08 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 02 बजकर 43 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन 06 बजकर 31 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार - अन्नकूट-गोवर्धन पूजा 2022, गोक्रीड़ा, बलिपूजा।
सूर्योदय का समय 26 अक्टूबर 2022 : सुबह 06 बजकर 28 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 26 अक्टूबर 2022 : शाम 05 बजकर 41 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 26 अक्टूबर 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 46 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 02 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 41 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 03 बजकर 50 मिनट से 05 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 26 अक्टूबर 2022 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
आज का उपाय : भगवान कृष्ण की गोवर्धन रूप में पूजा करें और अन्नकूट का भोग लगाएं।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)