No icon

24hnbc

आज का पंचांग 13 जुलाई 2022

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 08 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। आषाढ़ पूर्णिमा, गुरू पूर्णिमा, व्यास पूजा, श्री सत्यनारायण व्रत, कोकिला व्रत, श्री शिव-शयनोत्सव।
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 22, शक संवत् 1944, आषाढ़ शुक्ल, पूर्णिमा, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2079। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 29, जिल्हिजा 13, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 जुलाई सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 08 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।
ऐन्द्र योग मध्याह्न 12 बजकर 44 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ, विष्टि करण अपराह्न 02 बजकर 05 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 33 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार - आषाढ़ पूर्णिमा, गुरू पूर्णिमा, व्यास पूजा, श्री सत्यनारायण व्रत, कोकिला व्रत, श्री शिव-शयनोत्सव।
सूर्योदय का समय 13 जुलाई 2022 : सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 13 जुलाई 2022 : शाम 07 बजकर 21 मिनट पर।
 
आज का शुभ मुहूर्त 13 जुलाई 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 11 मिनट से 04 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 08 मिनट से 07 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल शाम 07 बजकर 07 मिनट से 08 बजकर 31 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 13 जुलाई 2022 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। भद्रा सुबह 05 बजकर 32 मिनट से 02 बजकर 04 मिनट तक।
आज का उपाय : भगवान शिवजी की पूजा करें, गुरु चरणों की पूजा करके उनसे आशीर्वाद लें।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)