No icon

24hnbc

गायत्री शक्तिपीठ में चल रहा सात दिवसीय संस्कार शिविर, डॉ अलग ने किया प्रतिभागियों का मार्गदर्शन

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर के परिसर में आज 1 जून से 7 दिन संस्कार शिविर प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को बिलासपुर संभाग आयुक्त डॉक्टर अलंग ने संबोधित किया। संबोधन पूर्व उन्होंने मंदिर में मां गायत्री का दर्शन किया। तत्पश्चात आवासीय प्रशिक्षण वाले इस प्रशिक्षण में शामिल जिले भर से आए युवाओं को जीवन दर्शन, सनातन परंपरा, नैतिक मूल्य और संस्कारों का जीवन में महत्व पर महत्वपूर्ण सहज शब्दों में टिप्स दिए। यह जानना महत्वपूर्ण है कि रोजमर्रा के कार्यों से संबंधित कई विषयों पर डॉ अलंग को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मोटिवेशन स्पिच के लिए अधिकृत किया गया है इस लिहाज से भी गायत्री शक्तिपीठ के संस्कार शिविर में शामिल युवाओं के लिए डॉक्टर अलंग का उद्बोधन सार्थक रहा।