24hnbc
आज का पंचांग 9 अप्रैल 2022, शनिवार : आज दुर्गा अष्टमी व्रत
- By 24hnbc --
- Friday, 08 Apr, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति चैत्र 19, शक संवत् 1944, चैत्र शुक्ल, अष्टमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 27, रमजान 07, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 अप्रैल सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु।
राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 24 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 31 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।
अतिगण्ड योग पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। विष्टि करण मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 09 बजकर 51 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
आज का व्रत त्योहार : श्रीदुर्गाष्टमी व्रत 2022।
सूर्योदय का समय 09 अप्रैल 2022: सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 09 अप्रैल 2022: शाम 06 बजकर 43 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 31 मिनट से 06 बजकर 55 मिनट तक। अमृत काल मध्य रात्रि के बाद रात को 01 बजकर 50 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक। रवि योग आधी रात के बाद 04 बजकर 31 मिनट से सुबह 06 बजकर 01 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 9 अप्रैल 2022 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 06 बजकर 02 मिनट से 07 बजकर 44 मिनट तक। भद्रा सुबह 06 बजकर 02 मिनट से रात के 12 बजकर 17 मिनट तक।
आज का उपाय : दुर्गा सप्तशती के पांचवें छठे, सातवें और आठवें अध्याय का पाठ करें, कन्याओं को उपहार दें और मीठा खिलाएं।


