No icon

24hnbc

श्रद्धा के दीप जलाने पाली शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

24hnbc.com
कोरबा/पाली 4 अप्रैल 2022। 
पाली नगर सहित पूरे अंचल में चैत्र नवरात्र पर्व एवं हिन्दू नववर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है, इससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है,विभिन्न देव स्थलों में नवरात्र पर पर आस्था के दीप प्रज्वलित किये गए है और दूर दराज से भक्तगण माता के दर्शन को पहुँच रहे है, साथ ही 02 अप्रेल हिन्दू नववर्ष पर भी पाली नगर में विशेष उत्साह देखा गया, नगर में विभिन्न संगठन एवं सामाजिक संस्थाओ ने विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन कर नववर्ष का स्वागत किया, इसी कड़ी में संस्कार भारती इकाई पाली द्वारा भी दीप महोत्सव मना कर हिन्दू नववर्ष एवं नवरात्र पर्व का स्वागत किया, पाली स्थित शिव मंदिर एवं जलाराम मंदिर में 2500 दीप प्रज्वलित किये गए, साथ ही नगर के लोगों को भी आह्वान किया गया था कि वे अपने घरों के बाहर पांच पांच दीप प्रज्वलित किये जिसके बाद पूरे नगर में दीपावली सा माहौल देखा गया, साथ ही शिव मंदिर पाली में भोग प्रसाद का वितरण किया गया, उक्त कार्यक्रम की जानकारी संस्कार भारती इकाई पाली की पदाधिकारी श्रीमती सीमा देवांगन ने दी है,साथ ही सफल कार्यक्रम हेतु विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित नगर वासियों का आभार व्यक्त किया,