24hnbc
आज का पंचांग 2 अप्रैल 2022, शनिवार चैत्र नवरात्र प्रारंभ
- By 24hnbc --
- Friday, 01 Apr, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति चैत्र 12, शक संवत् 1944, चैत्र शुक्ल, प्रतिपदा, शनिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 20, शब्बान 29 हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 अप्रैल सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु।
राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 59 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 21 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ।
ऐंद्र योग प्रातः 08 बजकर 30 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ, बव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 59 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 21 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : चैत्र नवरात्र 2022 प्रारंभ।
सूर्योदय का समय 2 अप्रैल 2022 : सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 2 अप्रैल 2022 : शाम 06 बजकर 39 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 2 अप्रैल 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 38 मिनट से 5 बजकर 24 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 53 मिनट से 10 बजकर 32 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 2 अप्रैल 2022 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 07 बजकर 30 मिनट गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 10 मिनट से 7 बजकर 50 तक मिनट तक रहेगा। पंचक सुबह 6 बजकर 10 मिनट से रात को 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
आज के उपाय : आज शनिवार है। स्टील की कटोरी में सरसों का तेल भरकर और उसमें अपना चेहरा देखकर कटोरी समेत दान कर दें।


