24hnbc
आज का पंचांग 23 मार्च 2022
- By 24hnbc --
- Tuesday, 22 Mar, 2022
24hnbc.com
samac - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति चैत्र 02, शक संवत् 1944, चैत्र कृष्ण षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत् 2078। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 10, शब्बान 19, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 मार्च सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 17 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।
अनुराधा नक्षत्र सायं 06 बजकर 53 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ, वज्र योग पूर्वाह्न 10 बजकर 19 मिनट तक उपरांत सिद्धियोग का आरंभ।
गर करण अपराह्न 03 बजकर 20 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 23 मार्च 2022 : सुबह 06 बजकर 22 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 23 मार्च 2022 : शाम 06 बजकर 34 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 23 मार्च 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 22 मिनट से 06 बजकर 46 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 4 मिनट से 10 बजकर 34 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 22 मिनट से शाम के 6 बजकर 53 मिनट तक। अमृत सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 22 मिनट से शाम के 6 बजकर 53 मिनट तक। रवि योग शाम को 6 बजकर 53 मिनट से सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 23 मार्च 2022 :
राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। भद्रा रात को 2 बजकर 14 मिनट से सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक।
आज का उपाय : दुर्गा चालीसा का पाठ करें, तुलसी को दूध से अर्घ्य दें।


