No icon

24hnbc

आज का पंचांग 4 मार्च 2022

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 13, शक संवत् 1943, फाल्गुन शुक्ल, द्वितीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2078। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 21, रज्जब 30, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 4 मार्च सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वितीया तिथि रात्रि 08 बजकर 46 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 52 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ, शुभ योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 44 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ।
बालव करण प्रातः 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : फुलेरा दूज
सूर्योदय का समय 4 मार्च 2022 : सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 4 मार्च 2022 : शाम 6 बजकर 23 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 4 मार्च 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 35 मिनट तक। अमृत काल रात को 9 बजकर 4 मिनट से रात 10 बजकर 40 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 4 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 4 मार्च 2022 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 3 मिनट से 9 बजकर 50 मिनट तक, फिर उसके बाद दोपहर में 12 बजकर 56 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक। आज पंचक पूरे दिन रहेगा।
आज का उपाय : लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें, शुक्र के मंत्र का जप करें।