No icon

24hnbc

आज का पंचांग 14 फरवरी 2022

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति माघ 25, शक संवत् 1943, माघ शुक्ल, त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2078। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 03, रज्जब 12, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 फरवरी सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। त्रयोदशी तिथि रात्रि 08 बजकर 29 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 53 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।
आयुष्मान योग रात्रि 09 बजकर 28 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 07 बजकर 36 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : सोम प्रदोष व्रत, वैलेंटाइन डे।
सूर्योदय का समय 14 फरवरी 2022 : सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 14 फरवरी 2022 : शाम 6 बजकर 10 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 14 फरवरी 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक। अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 59 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 11 बजकर 53 मिनट से अगले दिन सुबह 7 बजे तक। रवि योग सुबह 11 बजकर 53 मिनट से अगले दिन सुबह 7 बजे तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 14 फरवरी 2022 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 58 मिनट से 1 बजकर 42 तक। उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 12 मिनट से 3 बजकर 56 मिनट तक।
आज के उपाय : शिव चालीसा और स्तोत्र का पाठ करें।