No icon

24hnbc

आज का पंचांग 9 फरवरी 2022

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति माघ 20, शक संवत् 1943, माघ शुक्ल, अष्टमी बुधवार, विक्रम संवत् 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 27, रज्जब 7, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 9 फरवरी सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि प्रातः 8 बजकर 31 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।
कृतिका नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 23 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ, ब्रह्म योग सायं 05 बजकर 51 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। बव करण प्रातः 08 बजकर 31 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 9 फरवरी 2022 : सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 9 फरवरी 2022 : शाम 6 बजकर 7 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 9 फरवरी 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 25 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 56 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक। अमृत काल रात को 9 बजकर 42 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। रवि योग रात को 12 बजकर 23 मिनट से अगले दिन सुबह 7 बजकर 4 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 9 फरवरी 2022 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल रात को 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
आज के उपाय : आज गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं और कपूर की लौ में दो लौंग डालकर देवी लक्ष्मी की आरती करें।