24hnbc
आज का पंचांग 26 जनवरी 2022 आज गणतंत्र दिवस
- By 24hnbc --
- Tuesday, 25 Jan, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति माघ 06, शक सवत् 1943, माघ कृष्ण, नवमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 13, जमादि उल्सानी-22, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 जनवरी सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 35 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।
स्वाती नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 06 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ, गण्ड योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 08 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ।
तैतिल करण सायं 05 बजकर 31 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 12 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : 73 वां भारतीय गणतंत्र दिवस
सूर्योदय का समय 26 जनवरी 2022 : सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 26 जनवरी 2022 : शाम 5 बजकर 55 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 26 जनवरी 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 45 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक। अमृत काल आधी रात के बाद 12 बजकर 31 मिनट से 2 बजकर 2 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 26 जनवरी 2022 :
राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।
आज के उपाय : आज गाय को हरा चारा खिलाएं और गुड़ का दान करें।


