No icon

24hnbc

आज का पंचांग 20 जनवरी 2022

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति पौष 30, शक संवत् 1943, माघ कृष्ण, द्वितीया बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 07, जमादि उल्सानी-16, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 जनवरी सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। द्वितीया तिथि प्रातः 8 बजकर 6 मिनट तक उपरान्त तृतीया का आरंभ।
आश्लेषा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 24 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ, आयुष्मान योग अपराह्न 03 बजकर 44 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ।
गर करण प्रातः 8 बजकर 6 मिनट तक उपरान्त विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 8 बजकर 24 मिनट तक कर्क उपरान्त सिंह राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 20 जनवरी 2022 : सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 20 जनवरी 2022 : शाम 5 बजकर 50 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 20 जनवरी 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 18 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 40 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 7 बजकर 11 मिनट से 8 बजकर 52 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 20 जनवरी 2022 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से 11 बजकर 29 मिनट तक। फिर 3 बजकर 1 मिनट से 3 बजकर 43 मिनट तक। भद्रा शाम को 8 बजकर 31 मिनट से सुबह 7 बजकर 14 मिनट तक।
आज के उपाय : गुरु और पिता से आशीर्वाद लें। पीला चंदन लगाएं।