No icon

24hnbc

आज का पंचांग 19 नवंबर 2021 : कार्तिक पूर्णिमा और नानक जयंती

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 28, शक संवत 1943, कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा शुक्रवार, विक्रम संवत 2078। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 04, रवि – उल्सानी 13, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 नवम्बर सन् 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतुः।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। पूर्णिमा तिथि अपराह्न 02 बजकर 28 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, कृतिका नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 29 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ।
परिधि योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 51 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ, बव करण अपराह्न 02 बजकर 28 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 08 बजकर 13 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार– कार्तिक पूर्णिमा, श्री गुरु नानक देव जयंती।
सूर्योदय का समय 19 नवंबर : सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 19 नवंबर : शाम 05 बजकर 26 मिनट पर
 
आज का शुभ मुहूर्त 19 नवंबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 15 मिनट से 05 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। अमृत काल मध्‍यरात्रि 01 बजकर 47 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 19 नवंबर 2021 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 55 मिनट से 09 बजकर 37 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से 01 बजकर 10 मिनट तक।
आज के उपाय : फल का दान करें, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। 

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: