24hnbc
आज का पंचांग 17 नवंबर 2021, बुधवार : बैकुण्ठ चतुर्दशी
- By 24hnbc --
- Tuesday, 16 Nov, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 26 शक संवत् 1943 कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी बुधवार विक्रम संवत् 2078। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 02 रवि-उल्सानी 11 हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 नवंबर सन् 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतुः।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि प्रातः 09 बजकर 51 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 43 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।
व्यातीपात योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 15 मिनट तक उपरांत वरियान योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 51 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात मेष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : बैकुण्ठ चतुर्दशी।
सूर्योदय का समय 17 नवंबर 2021 : सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 17 नवंबर 2021 : शाम 5 बजकर 27 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 17 नवंबर 2021 :
विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल दोपहर में 2 बजकर 47 मिनट से 4 बजकर 33 मिनट तक। रवि योग सुबह 6 बजकर 45 मिनट से रात 10 बजकर 43 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 59 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 17 नवंबर 2021 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
आज के उपाय : भगवान शिव की पूजा करें। पंचामृत से अभिषेक करते हुए ओम नमः शिवाय का जप करें।-


