24hnbc
आज का पंचांग 12 नवंबर 2021
- By 24hnbc --
- Thursday, 11 Nov, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 21 शक संवत् 1943 कार्तिक शुक्ल नवमी शुक्रवार विक्रम सम्वत् 2078,। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 27, रवि उल्सानी 06, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 नवंबर सन् 2021 ई॰।
सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल हेमन्त ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। नवमी तिथि अगले दिन सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक उपरान्त दशमी तिथि का आरंभ।
धनिष्ठा नक्षत्र अपराह्न 2 बजकर 53 मिनट तक उपरान्त शताभिषा नक्षत्र का आरंभ, ध्रुव योग अर्धरात्रोतर 3 बजकर 15 मिनट तक उपरान्त व्याघात योग का आरंभ बालव करण सायं 5 बजकर 42 मिनट उपरान्त तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : आंवला-नवमी
सूर्योदय का समय 12 नवंबर 2021 : सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 12 नवंबर 2021 : शाम 5 बजकर 29 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 12 नवंबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 18 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक। रवि योग दोपहर में 2 बजकर 54 मिनट से 6 बजकर 42 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 12 नवंबर 2021 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 51 मिनट से 9 बजकर 34 मिनट तक। उसके बाद दोपहर में 12 बजकर 27 मिनट से 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। पंचक पूरे दिन रहेगा।
आज के उपाय : आज शुक्रवार है। मां लक्ष्मी की पूजा करें और लाल गुलाब चढ़ाएं।


