24hnbc
मां गायत्री के भक्तों ने मानव कल्याण की विनती के साथ मनाई नवरात्रि
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। जिला प्रशासन की सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए गायत्री शक्तिपीठ विद्यानगर ने नवरात्रि उत्सव पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जा रहा है। प्रथम दिन ऐसे ही ज्योति कलश की स्थापना के साथ रोज प्रातः हवन और शाम को मां गायत्री की आरती में सीमित संख्या में भक्तों को प्रवेश दिया जाता है। नियमों को मानने के कारण पहले के समान परिसर में खूब भक्तों की भीड़ तो नहीं है किंतु नियम का पालन करते हुए ट्रस्ट यथाशक्ति कार्यक्रमों को अंजाम दे रहा है। पहले कन्याओं को बैठालकर परिसर में ही भोजन कराया जाता था किंतु इस बार भक्तों को भोग का वितरण घर ले जाने के लिए किया गया। संस्था के मुख्य ट्रस्टी सी पी सिंह ने बताया कि मंदिर में तीन दशक से अखंड ज्योत जल रहे हैं और बिना किसी रुकावट के साल भर प्रातः तय समय पर हवन होता है यह गायत्री परंपरा है पूरे छत्तीसगढ़ में शांतिकुंज के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नवरात्रि व्रत और अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है जिसने सनातन परंपरा का पालन किया जाता है।
( समाचार संकलन :- प्रिंस जोशी /रुपेश जाटवार)


