No icon

24hnbc

आज का पंचांग 14 अक्टूबर 2021 : नवरात्र नवमी तिथि

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति आश्विन 22, शक संवत् 1943, आश्विन शुक्ल, नवमी बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 29, रवि उल्लावल 07, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 अक्टूबर 2021 ई॰।
सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद् ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। नवमी तिथि सायं 06 बजकर 53 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।
उत्तराषाढ़ नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 35 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ, धृतिमान योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 45 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ।
बालव करण प्रातः 07 बजकर 31 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : महानवमी, नवरात्रि हवन।
सूर्योदय का समय 14 अक्टूबर 2021 : सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 14 अक्टूबर 2021 : शाम 5 बजकर 52 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 14 अक्टूबर 2021 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 41 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक। अमृत काल दोपहर में 2 बजकर 53 मिनट से 4 बजकर 20 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 31
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा
आज के उपाय : आज कन्याओं को भोजन करवाएं और दक्षिणा देकर विदा करें।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: