24hnbc
आज का पंचांग 25 अगस्त 2021 : संकष्टी चतुर्थी, जानें मुहूर्त और शुभ योग
- By 24hnbc --
- Tuesday, 24 Aug, 2021
24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 03, शक संवत् 1943, भाद्रपद कृष्णा तृतीया, बुधवार, विक्रम संवत् 2078। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 10, मुहर्रम 16, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 अगस्त 2021 ई॰।
सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि सायं 04 बजकर 19 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 48 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ।
शूल योग अगले दिन तड़के 05 बजकर 25 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का अरंभ, विष्टि करण सायं 04 बजकर 19 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात मीन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : बहुला चतुर्थी, संकष्टी चतुर्थी
सूर्योदय का समय 25 अगस्त 2021 : सुबह 05 बजकर 56 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 25 अगस्त 2021 : शाम 06 बजकर 51 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 25 अगस्त 2021 :
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 37 मिनट से 07 बजकर 01 मिनट तक। अमृत काल शाम 03 बजकर 48 मिनट से 05 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 11 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 25 अगस्त 2021 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। भद्राकाल सुबह 05 बजकर 55 से 04 बजकर 18 मिनट तक। पंचक पूरा दिन रहेगा।
आज के उपाय : गणेश जी को शमी का पत्ता अर्पित करें, दुर्गा चालीसा का पाठ करें ।


