No icon

24hnbc

आज का पंचांग 15 अगस्त 2021 : आज स्‍वतंत्रता दिवस के साथ जानें कौन-कौन से शुभ योग बने हैं

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति श्रावण 24, शक संवत 1943 श्रावण शुक्ल, सप्तमी, रविवार विक्रम संवत् 2078। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 31, मुहर्रम 06, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 अगस्त सन् 2021 ई॰।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। सप्तमी तिथि प्रातः 09 बजकर 52 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ।
विशाखा नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 26 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ, शुक्ल योग प्रातः 08 बजकर 31 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ, वणिज करण प्रातः 09 बजकर 52 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ।
चंद्रमा रात्रि 10 बजकर 46 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : गोस्वामी तुलसीदास जयंती, श्री दुर्गाष्टमी
सूर्योदय का समय 15 अगस्त 2021 : सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 15 अगस्त 2021 : शाम 7 बजे
आज का शुभ मुहूर्त 15 अगस्त 2021 :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 37 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 11 मिनट तक। अमृत काल रात को 8 बजकर 7 मिनट से 9 बजकर 37 मिनट तक। रवि योग 16 अगस्‍त को सुबह 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 51 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 7 मिनट तक। त्रिपुष्‍कर योग सुबह 5 बजकर 50 मिनट से 9 बजकर 51 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 15 अगस्त 2021:
राहु काल सुबह शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त शाम को 5 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक। भद्रा सुबह 9 बजकर 51 मिनट से रात को 8 बजकर 49 मिनट तक।
आज के उपाय : आज सूर्यदेव की उपासना करें और तांबे के लोटे में जल लेकर अर्घ्य दें।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: