24hnbc
आज का पंचांग 4 अगस्त 2021, बुधवार : आज कामिका एकादशी, जानें मुहूर्त और शुभ योग
- By 24hnbc --
- Tuesday, 03 Aug, 2021
24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति श्रावण 13, शक संवत् 1943 श्रावण कृष्ण एकादशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2078। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 20, जिल्हेज 24, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 अगस्त 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 18 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ, मृगशिरा नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 25 मिनट तक उपरांत आद्रा नक्षत्र का आरंभ।
व्याघात योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 50 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। बालक करण अपराह्न 03 बजकर 18 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 03 बजकर 07 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : कामिका एकादशी व्रत 2021
सूर्योदय का समय 4 अगस्त 2021 : सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 4 अगस्त 2021 : शाम 7 बजकर 10 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 4 अगस्त 2021 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 56 मिनट से 07 बजकर 20 मिनट तक। अमृत काल शाम 06 बजकर 38 मिनट से 08 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 02 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 4 अगस्त 2021 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक।
आज के उपाय : लक्ष्मी नारायण की पूजा करें, नारायण कवच का पाठ कीजिए।


