24hnbc
आज का पंचांग
- By 24hnbc --
- Sunday, 18 Apr, 2021
24 HNBC
आज का पंचांग 19 अप्रैल 2021
चैत्र नवरात्र सप्तमी तिथि, जानें आज के मुहूर्त
राष्ट्रीय मिति चैत्र 29, शक संवत् 1943 चैत्र शुक्ल, सप्तमी सोमवार, विक्रम संवत् 2078। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 07, रमजान 06, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 अप्रैल 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सप्तमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 02 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ, पुनर्वसु नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 53 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।
सुकर्मा योग रात्रि 08 बजकर 05 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 29 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत व त्योहार – मां कालरात्रि देवी का व्रत व पूजा
सूर्योदय का समय 19 अप्रैल: सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 19 अप्रैल: शाम 06 बजकर 49 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 36 मिनट से 07 बजे तक। अमृत काल अगले दिन सुबह 04 बजकर 18 मिनट से दोपहर 06 बजकर 01 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तःराहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से 01 बजकर 38 मिनट तक इसके बाद 03 बजकर 22 मिनट से 04 बजकर 14 मिनट तक। भद्राकाल मध्यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक।आज के उपाय : कवच, कीलक, अर्गलास्तोत्र का पाठ करें। शिव और देवी काली की पूजा करें।


