No icon

24hnbc

तीन कृषि कानून पर सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था का स्वागत किया मंत्री ने

बिलासपुर( 24 एच एन बी सी) :-

बिलासपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कृषि कानून पर दी गई व्यवस्था का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों के आंदोलन को जिन नेताओं ने बदनाम किया है उन्हें खालिस्तानी , देशद्रोही, टुकड़ा गैंग जैसे उपमा दी उन सबको अब माफी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र के जिन मंत्रियों ने आंदोलन को लेकर गलत वक्तव्य दिए उन्हें तो प्रधानमंत्री को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 90 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है । और अभी तक हम 72 लाख मैट्रिक टन खरीद चुके हैं। 30 जनवरी के 1 सप्ताह पहले पूरी खरीदी हो जाएगी उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसी भी धान केंद्र को ठेकेदारी पर नहीं दिया गया है।          

बिलासपुर के अमृत मिशन को सफल बनाने के लिए अरिहंत का पानी खारंग में डाला जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि महानदी विवाद पर ट्रिब्यूनल का फैसला शीघ्र ही आने वाला है उसके बाद ही सिंचाई संबंधी योजनाओं पर अंतिम फैसला होगा केंद्र के 9 लाख करोड़ के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि 20 लाख करोड़ का पैकेट जिस तरह कोविड प्रभावितों को मिला वैसा ही 9000 करोड़ है।