24hnbc
अलका लांबा को मिली महिला कांग्रेस की कमान छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में होंगे बड़े परिवर्तन
- By 24hnbc --
- Friday, 05 Jan, 2024
24hnbc.com
बिलासपुर, 6 जनवरी 2024।
तीन राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की चुनावी हार से उबरते हुए जहां एक ओर कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा घोषित कर दी है, वही संगठन में ऐसे लोगों को तरहीज दी जा रही है जो आंदोलन की राजनीति को समझते हैं और पार्टी लाइन को पकड़ते हुए जनवादी मुद्दों को ठीक से रखते हैं। इसी कारण नेता डिसूजा की जगह दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लांबा को महिला विंग का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
1975 को जन्मी दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी पढ़ाई के दौरान 1994 में एनएसयूआई से जुड़ी 1997 में एनएसयूआई की अध्यक्ष बनी 2002 महिला कांग्रेस की महासचिव बनी 2003 में भाजपा नेता मदनलाल खुराना के खिलाफ चुनाव लड़ी लेकिन हार गई। अलका लांबा ने 2014 में आप पार्टी ज्वाइन की 2015 में चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनी 2019 में आप पार्टी छोड़ दी 2020 में कांग्रेस की टिकट पर लड़ी लेकिन हार गई। कांग्रेस ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है साथ ही अपने अन्य नेताओं को संकेत दे दिया कि जो संघर्ष में साथ देगा पार्टी नीति के अनुसार मुखरता के साथ सामने आएगा मुद्दों पर सत्ता में रहे या बाहर ईमानदारी से काम करेगा उसे जिम्मेदारी मिलेगी। अलका लांबा की सधी हुई राजनीति इशारा करती है कि वे शीघ्र ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से महिला कांग्रेस में आवश्यक परिवर्तन कर भाजपा की दिखावटी महिला कल्याण नीति पर धारदार तरीके से आक्रामक काम करेगी।


