24hnbc
केवल 7 माह कांग्रेस में रहे साय, भाजपा में वापसी का बना रहे रास्ता
- By 24hnbc --
- Tuesday, 19 Dec, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 20 दिसंबर 2023।
आदिवासी वर्ग से आने वाले नंदकुमार साय ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसी वर्ष 30 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया था और 1 में को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।
30 अप्रैल दो कर्म से जानी जाती है, इसी दिन हिटलर की मौत हुई थी और 30 अप्रैल को ही गांधी जी ने गुजरात छोड़कर महाराष्ट्र के वर्धा सेवा आश्रम में रहना प्रारंभ किया था।
1 मई सब जानते हैं मजदूर दिवस है। 19 दिसंबर शहीद वीर नारायण शहादत दिवस है, आज 20 दिसंबर है। जब नंदकुमार साय ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ी तब कहा था भाजपा अटल आडवाणी वाली नहीं रही और मैं उन्हें ही फॉलो करता था इसलिए छोड़ रहा हूं। कांग्रेस वे मात्र 7 महीने रहे संस्था व्यक्ति को समझे या व्यक्ति संस्था को समझे 7 महीने बहुत छोटा समय है। पार्टी बदलते ही कांग्रेस उन्हें सीएसआईडीसी का अध्यक्ष पद दे दिया था। टिकट नहीं मिली यह अलग बात है। जैसे ही विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बने नंद कुमार साय उन्हें बधाई देने गए थे लगता है ऊपर स्तर पर कुछ बातचीत रही होगी तभी इतनी जल्दी नंद कुमार ने इस्तीफा दिया। लोकसभा चुनाव निकट है फिर से टिकट की आस बंधी होगी। कांग्रेस तो अभी कुछ देने की स्थिति में है नहीं इस चुनाव में आदिवासी वर्ग के एक और नेता अरविंद नेताम ने भी अपनी पार्टी बनकर ताकत तौली कोई उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं रहा छत्तीसगढ़ का राजनीतिक इतिहास है यहां तो बसपा भी अपनी जड़ नहीं जामा सकी। जेसीसीजे की जड़े भी समाप्त हो गई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजनीति घड़ी का पेंडुलम है एक छोर पर कांग्रेस है दूसरे छोर पर भाजपा नेताओं में नैतिकता, स्वाभिमान और ईमानदारी बची नहीं है ऐसा लगता है कि जन सेवा केवल सत्ताधारी दल में रह कर ही की जा सकती है। वैसे भाजपा में जाने के पूर्व एक संधि काल भी है अतः राजनीति से संन्यास भी बेहतर विकल्प हो सकता है।


