24hnbc
उद्घाटन डिप्टी सीएम से समापन रायपुर दक्षिण से, जिले में भाजपा के बदले समीकरण
- By 24hnbc --
- Tuesday, 19 Dec, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 20 दिसंबर 2023।
बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान ग्राउंड पर लगे स्वदेशी मेला का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया था। आज समापन पर रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल आ रहे हैं। राजनीति के जानकार इस क्रम को बिलासपुर जिले में भाजपा की राजनीति के नए केंद्र बिंदु के रूप में रेखांकित करते हैं। बिलासपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की संख्या पर्याप्त है। बिलासपुर, बिल्हा, बेलतरा, तखतपुर में से दो में भाजपा के कद्दावर नेता विधायक हैं। तखतपुर में विधायक तो कद्दावर है पर भाजपा से विधायक बनने का पहला अवसर है। जहां पर मेला लगा है वे विधायक पहली बार चुनाव लड़े और पहली बार जीते, अब प्रदेश के सबसे अनुभवी विधायक बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर से नाता पुराना है। वैसे तो उनके समर्थक और चाहने वाले पूरे छत्तीसगढ़ में हैं पर बिलासपुर उनके लिए विशेष मायने रखता है पर अभी जब राज्य में मंत्रिमंडल गठन नहीं हुआ है तब आयोजकों ने रायपुर दक्षिण के विधायक को बुलाकर जिले के इस संकेत को स्पष्ट कर दिया की बिलासपुर की पुरानी परिपाटी जिला बिलासपुर में अन्य किसी का हस्तक्षेप नहीं होगा अब नहीं चलने वाली। इसे भाजपा की राजनीति में नया आगाज करवट बदलते समीकरण सत्ता के नए केंद्र किसी भी रूप में देखा जा सकता है।


