No icon

24hnbc

बिलासपुर जिले का चुनाव परिणाम कांग्रेस मुखिया को देगा झटका

24hnbc.com
बिलासपुर, 21 नवंबर 2023।
3 दिसंबर मतगणना के पहले मतदान के बाद मंथन करने के लिए समीकरणों की कमी नहीं है। भीतरघात कांग्रेस भाजपा दोनों के प्रत्याशियों ने झेला, अंतर यह है कि कांग्रेसी भीतरघाती खुलकर उजागर हो रहे हैं और भाजपा में भीतरघाती खोजें जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुखिया को बिलासपुर जिले के बारे में एक गलतफहमी हो गई है उन्हें लगता है, जिले की 5 सीटों पर कांग्रेस जीत रही है जबकि वास्तविकता उन्हें बड़ा झटका देने वाली है कांग्रेस की स्थिति 2018 के चुनाव परिणाम में केवल एक सीट का इजाफा कर सकती है। पिछली बार कांग्रेस ने जिले में दो सीट जीती थी इस बार तीन हो सकती है।
बेलतरा के 250 बूथ में से 60 बूथ पर कांग्रेस ने जबरदस्त भीतर घाट हुआ है। प्रत्याशी की शिकायत पर त्रिलोक श्रीवास को नोटिस भी हुआ है जबकि वास्तविक भीतरघाती अंदर कहीं छुपा बैठा है और वह जनप्रतिनिधि भी नहीं है यहां तक की पार्टी में उसके पास अधिकृत रूप से कभी कोई पद भी नहीं रहा पर आका का किचन केबिनेट उसे उत्तरदायित्व देता है और बदले में भीतरघात ही मिलती है। शायद उसे काम ही इसलिए दिया जाता है 3 तारीख को जब बूथ की ईवीएम खुलेगी तब पता चलेगा की भीतरघात कोनी क्षेत्र में नहीं कहीं और हुआ है जिसने किया है उसे तो पार्टी नोटिस भी नहीं दे सकती।