No icon

24hnbc

बेलतरा विधानसभा में यादव समाज ने बसपा प्रत्याशी इंजी. रामकुमार सूर्यवंशी को दूध से तौलकर समर्थन व्यक्त किया।

24hnbc.com
बिलासपुर, 15 नवंबर 2023।
आज 15 नवंबर को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के यादव समाज के लोगों ने बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी इंजी. रामकुमार सूर्यवंशी को ग्राम खैरा (लगरा) में आमंत्रित करके गांव गांव से इकट्ठा किए गए दूध से तौलकर अपना समर्थन व्यक्त करते हुए भारी मतों से जिताकर लाने का संकल्प लिया। सभा को पूर्व विधायक एवं प्रदेश सचिव बसपा इंजी. रामेश्वर खरे ने भी सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के मार्गदर्शक एल गढ़ेवाल, एपी भारद्वाज, के अलावा शत्रुहन यादव, राजाराम यादव, अशोक यादव, राधेश्याम यादव, भरत यादव के साथ भारी संख्या में ग्राम की बुजुर्ग, माताएं, बच्चे और साथीगण उपस्थित रहे।

 

 
Bilaspur