नरेंद्र देवेंद्र की हिट जोड़ी
100 करोड़ से 10000 करोड़ का स्टार्टअप, बिलासपुर की जनता मांग रही गिव मी मोर
- By 24hnbc --
- Tuesday, 14 Nov, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 15 नवंबर 2023।
मामला भले ही मध्य प्रदेश का है पर यह छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में भाजपा को अप्रत्याशित रूप से नुकसान पहुंचा रहा है। अगर आप नहीं समझ पाए तो नरेंद्र और देवेंद्र की जोड़ी तोमर बंधुओं की है। नरेंद्र केंद्र में कृषि मंत्री हैं और देवेंद्र उनके लाडले पुत हैं। स,क आप तय कर लेना इसे भाजपा का परिवारवाद भी कहा जा सकता है। पूरी भाजपा परिवार को बचाने खामोश हो गई खामोशी अपनों के कर्मों पर खामोश हो जाना भाजपा की पुरानी खूबी है। याद कर ले बृजभूषण का मामला पूरी भाजपा ने आश्चर्य जनक चुप्पी साध ली थी, यहां तक की गोदी मीडिया जो बनावटी बयान महादेव सत्ता पर भी दिन भर चिल्लपों कर लेती है। वह पहले 100 करोड़ फिर 10000 करोड़ पर चुप हो गई है।
छत्तीसगढ़ में यदि ₹25 तन वसूली गलत है ईडी जांच करेगी कका अंदर जाएगा पर कनाडा कनेक्शन वाला वीडियो आने के बाद भी देवेंद्र हीरो है।
आज छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन 15 तारीख से ही शहर में लाउडस्पीकर बजा बजाकर बताया जा रहा था रोड शो के लिए अमित शाह आ रहे हैं। यहां यह जान लेना जरूरी है कि इन दोनों छत्तीसगढ़ में अमित शाह पोर्टफोलियो बांट रहे हैं। अंबिकापुर तरफ विष्णु देव साय को बड़ा आदमी बन गए, रायगढ़ में ओपी को बड़ा आदमी बन गए, भैया के समर्थकों को लग रहा था शाह आएंगे तो विधायक बनना भले 3 को तय होगा। पर पोर्टफोलियो तो आज ही मिल जाएगा। पर ऐसे समर्थकों को मायूसी ही हासिल हुई। ऐसी ही मायूसी कोटा में प्रबल समर्थकों को मिली स्मृति नहीं आई।
यहां एक बात और ध्यान देने योग्य है उत्तर प्रदेश के फायर सीएम बिलासपुर विधानसभा नहीं आए, केंद्र के मंत्री का अनुराग बेलतरा को तो हासिल हुआ बिलासपुर को नहीं आखिर भाजपा के बड़े नेता बिलासपुर विधानसभा से कन्नी क्यों काटते हैं। क्या उन्हें पता है कि इस बार भी भाजपा का कद्दावर नेता हार रहा है। ऐसे में दूरी बनाकर रखो। बिलासपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है अन्य सब प्रत्याशी को कुल मिलाकर 3000 से ज्यादा वोट नहीं मिलने वाला।
आज कांग्रेस भवन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता थी। वहां यह चर्चा रही की महिलाओं के कल्याण के लिए महतारी नाम से भाजपा योजना निकाली है पर अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो तक नहीं लगाती छत्तीसगढ़ की महतारी सब की माता है। पर भाजपा की ओछी सोच कि वह अटल बिहारी की फोटो तो लगती है पर छत्तीसगढ़ महतारी से परहेज करती है। यही तो भाजपा की दोगली नीति है और अब तो भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह मान लिया है कि वे अमित शाह के वादे पर खड़े नहीं उतर रहे। बिलासपुर में आज भी कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से हाथ जोड़कर झुक कर जनता का समर्थन एक बार फिर से मांगा।


