No icon

भरोसे के मामले में शैलेश अमर से आगे

जनता तय कर चुकी है वोटर स्थिर है

24hnbc.com
बिलासपुर, 13 नवंबर 2023।
परिधान मंत्री के पास पूरे 9 साल का भौकाल है पर रैली में आम सभा में वे 9 साल के काम पर वोट नहीं मांगते उन्हें जरूरत पड़ती है नेहरू और इंदिरा गांधी की..... छत्तीसगढ़ में 5 साल में कांग्रेस ने इतना कुछ किया कि उसे मुद्दों के अलावा वोट के लिए कुछ और करने की जरूरत ही नहीं। नौसिखिये राजनीतिक विश्लेषकों को लगता है की शहरी क्षेत्र में भाजपा मजबूत है पर इस बार ऐसा नहीं है। कांग्रेस की नीति सर्वहारा वर्ग का कल्याण किसने की चिंता और महिलाओं के लिए उसका तार्किक व्याख्या है। शहर की जनता में एक बड़ा वर्ग ऐसा है जिसका मूल गांव में है और दूसरा पर शहर में है खेती मूल काम है और शहर में उच्च शिक्षा के कारण दूसरा घर है। कांग्रेस के घोषणा पत्र और 5 साल के काम ने उसे दोनों स्थानों पर भरोसा दिया है।
 दीपावली के पूजन के बाद आज जब बिलासपुर कांग्रेस विधायक शैलेश पांडे ने गांधी चौक से हटरी रहवासी क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया तो उन्होंने यही कहा मेन टू मेन कन्वर्जन कांग्रेस के पक्ष में है। पहले शहर से गांव की ओर हवा चलती थी और इस बार गांव से शहर की ओर हवा चली है। भरोसा बरकरार है अपने कन्वर्जन में श्री पांडे ने सूर्य उदय से सूर्यास्त के बाद तक उड़ने वाली धूल और गुबार की चर्चा की याद दिलाया भैया का दौर,
भैया के खास लोगों की जुए की महफिल और चलने वाले हुक्का बार, गुडाकू बाबा के लोग युवाओं को बर्बाद कर रहे थे। शहर विधायक शैलेश की पहल पर ही हुक्का बार के खिलाफ सशक्त कानून बना और इन्हें बंद कराया गया। श्री पांडे ने आज तीन वार्ड में जनसंपर्क किया नागरिकों से मिलकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी....।