No icon

24hnbc

शराब पर तब और अब भाजपा नेता की कथनी करनी का अंतर

24hnbc.com
बिलासपुर, 9 नवंबर 2023।
शराब पर कांग्रेस नीति की आलोचना करने वाले भाजपा नेता याद करें जब इस विभाग के मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल थे तब उन्होंने कहा था सरकारी दुकान काम करने से नंबर दो कि शराब की बिक्री बढ़ जाएगी। सरकार का राजस्व काम हो जाएगा उन्होंने आगे कहा शराब के खिलाफ भारत माता वाहिनी बनाने जैसे पहल सिद्धांतिक हैं। प्रैक्टिकल चीज अलग होती हैं, ऐसे में अब कहो दिल से अमर भैया फिर से को समझना चाहिए कि भैया की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। आज अरपा में पानी है एक समय यह भी था जब विसर्जन स्थल पचरी घाट में पानी नहीं होने के कारण मूर्तियां वापस लौट गई थी। आज नदी में पानी है अभी हाल ही में नगर वासियों ने श्रद्धा और उमंग के साथ नवरात्रि मनाई मूर्तियों को सम्मान के साथ विसर्जित किया और नहा धोकर घर आए।
याद करें पहले की बात विसर्जन स्थल पचरी घाट में पानी की जगह गंदगी होती थी। अव्यवस्था के कारण मूर्ति विसर्जन भी नहीं हो पता था। तब कलेक्टर पी दयानंद थे उन्होंने कहा अरे पानी नहीं है दोपहर में तो छोडवाया हूं। नहीं आया है तो तुरंत बात करता हूं। किसी को यह अतिशयोक्ति लग सकती है इसलिए समाचार के साथ उसे समय शहर का प्रतिष्ठित अखबार आपके सामने प्रस्तुत है।