No icon

24hnbc

किसान कांग्रेस का पामगढ़ में गहन जनसंपर्क

24hnbc.com
बिलासपुर, 7 नवंबर 2023।
चांपा जांजगीर जिला के विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ मुख्यतः कृषि आधारित क्षेत्र है। यही कारण है कि इस सीट को कांग्रेस अपनी झोली में डालने के लिए विशेष प्रयास कर रही है, और ऐसा करने के लिए पार्टी का घोषणा पत्र किसान कांग्रेस की पूरी मदद भी करता है। पामगढ़ क्षेत्र के मुड़पार, कुटरबोर, बदरा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नवल सिंह किसान कांग्रेस के देव कुटेल के साथ किसान कांग्रेस के पामगढ़ प्रभारी कमल डेहरिया ने प्रत्याशी शेष राज हरवंश के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क किया। 
कांग्रेस के किसान हितकारी, महिलाओं के कल्याणकारी और सर्वहारा वर्ग को आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर करने वाले घोषणा पत्र की जानकारी दी पामगढ़ में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बताई जाती है।